Showing posts with label golf cource scam. Show all posts
Showing posts with label golf cource scam. Show all posts

Tuesday, December 10, 2013

आदर्श सोसायटी घोटाले में PAC की रिपोर्ट - महाराष्ट्र सरकार और रक्षा मंत्रालय की निंदा

आदर्श हाउजिंग सोसायटी घोटाले के लिए एक संसदीय समिति ने महाराष्ट्र सरकार और रक्षा मंत्रालय की कड़ी आलोचना की है। उसने सोमवार को कहा कि इस मामले में गवर्नेंस के हर लेवल पर गंभीर विफलता सामने आई है और कुछ अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।

आदर्श घोटाले पर लोकसभा में पेश लोक लेखा समिति (पीएसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अफसरों के एक वर्ग ने नियम-कायदों का पालन नहीं किया। उन्होंने सैनिकों, युद्ध में शहीदों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण की अनदेखी की।

पद का दुरुपयोग
  • सोसायटी को जमीन के आबंटन में
  • सेना से एनओसी हासिल करने में
  • महाराष्ट्र सरकार की ओर से कई तरह की छूट पाने में
  • पास की जमीन का विकास करने के अधिकार के ट्रांसफर के लिए बेस्ट से एनओसी लेने में
  • निजी फायदे के लिए तटीय नियमन क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र के विकास के लिए मंजूरी लेने में

समिति के आरोप
  • जब रक्षा मंत्रालय से इस बारे में पूछा गया, तब संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया
  • कोलाबा क्षेत्र में 31 मंजिल की इमारत तैयार करते हुए सुरक्षा के मुद्दे को भी नजरअंदाज किया गया
साभार
• एजेंसियां, नई दिल्ली

http://epaper.navbharattimes.com/details/9960-40903-2.html

गोल्फ कोर्स के मिसयूज पर आर्म्ड फोर्सेज की खिंचाई

संसद की एक अहम कमिटी ने आर्म्ड फोर्सेज के कंट्रोल वाले गोल्फ कोर्सों के 'जबर्दस्त दुरुपयोग'' के लिए जमकर खिंचाई की। कमिटी ने रक्षा मंत्रालय से रक्षा भूमि पर प्रतिबंधित गतिविधियों की जांच करने और इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा।

लोकसभा में पेश की गई पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (पीएसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्फ को एक सैन्य गतिविधि नहीं माना जा सकता है। कमिटी ने इस बात पर भी हैरानी जाहिर की है कि दिल्ली जैसी जगहों में ये गोल्फ क्लब विदेशी राजनयिकों तक को मेंबरशिप दे रहे हैं।

डिफेंस एस्टेट्स पर पेश रिपोर्ट में कमिटी ने पाया कि रक्षाकर्मियों के लिए बनाए गए क्लब और पार्कों का इस्तेमाल सामान्य नागरिकों की ओर से पार्टियों और शादी ब्याह के लिए किया जा रहा है और इससे मिलने वाले पैसों को सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया जा रहा है।

कमटी ने डिफेंस मिनिस्ट्री से गोल्फ कोर्सेज, सेना की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले इको पार्कों, क्लबों की मेंबरशिप और उससे मिलने वाली सालाना रकम और उसके लेखे जोखे के बारे में एक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

कमिटी ने इस बारे में सेना प्रमुख के 2004 के एक फैसले पर भी हैरानी जताई है जिसमें गोल्फ को एक खेल गतिविधि तथा गोल्फ कोर्सेज का नामकरण आर्मी एनवायरमेंटल पार्क एंड ट्रेनिंग एरिया के तौर पर घोषित किया गया था।

आदर्श घोटाले पर भी खिंचाई
पीएसी ने आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले के लिए महाराष्ट्र सरकार और रक्षा मंत्रालय की भी खिंचाई की। कमिटी ने कहा कि शासन के सभी स्तरों पर गंभीर नाकामी सामने आई है और कुछ अफसरों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, कमिटी की जांच परख में यह बात सामने आई है कि कुछ अफसरों की ओर से सोसाइटी को जमीन के अलॉटमेंट से लेकर सेना से एनओसी हासिल करने, महाराष्ट्र सरकार की ओर से कई तरह की छूट लेने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया गया।
साभार:
Dec 10, 2013, 09.00AM IST भाषा, नई दिल्ली
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/national-india/misuse-of-the-armed-forces-slammed-on-the-golf-course/articleshow/27139985.cms