Showing posts with label Speak Asia scam. Show all posts
Showing posts with label Speak Asia scam. Show all posts

Monday, February 17, 2014

SpeakAsia fraud accused nabbed


Mumbai: Six days after arresting his younger brother, the Mumbai EOW and Delhi police in a joint operation arrested SpeakAsia mastermind promoter, Ram Niwas Pal, from Bangalore on Monday. Pal is considered to be number two in the fraud after India operations head Manoj Kumar Sharma.

Pal (41) is accused of amassing more than Rs 300 crore earned fraudulently in the erstwhile SpeakAsia case. “Our team was in touch with the Delhi police and we learnt that Pal was in Bangalore. A trap was laid and we arrested Pal at a time when he was trying to set up his base in Bangalore for another ponzi scheme,” said Rajvardhan Sinha, additional commissioner of police, EOW.

“Pal was in the air force but was deserted after a court martial. Later, he came in touch with people who operate ponzi schemes and started his own scheme in 2003,” added Sinha. Pal is the master planner of the ponzi scheme which left over 24 lakh investors poorer by over Rs 2,276 crore. When the Pal brothers wanted to expand their business, they joined Sharma, who was running Tulsiyat Tech.
Courtesy:
—Mateen Hafeez
http://epaper.timesofindia.com/Default/Scripting/ArticleWin.asp?From=Archive&Source=Page&Skin=TOINEW&BaseHref=TOIM/2013/12/03&PageLabel=3&EntityId=Ar00305&ViewMode=HTML

Tuesday, December 3, 2013

पब्लिक के एक हजार करोड़ लुट गए पुलिस को फर्क नहीं


राजधानी में बीते कुछ सालों में दर्जन भर से ज्यादा ऑनलाइन सर्वे कंपनियां पब्लिक के करीब एक हजार करोड़ रुपए समेटकर चंपत हो गईं और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिखावे के लिए गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन पब्लिक की डूबी रकम दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। दर्जनों शिकायतों को पुलिस ने सिर्फ यह कहकर रफा दफा कर दिया कि पब्लिक ने अपनी मर्जी से कंपनियों में रकम फंसाई अब पुलिस क्या करे?

नई दिल्ली में स्पीक एशिया के रामसुमिरन पाल की गिरफ्तारी के बाद बाकी सर्वे कंपनियों के निवेशकों में भी उम्मीद जागी है। साथ ही राजधानी में स्पीक एशिया का कारोबार देखने वाले दस से ज्यादा फ्रेंचाइजी वालों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। क्योंकि कार्रवाई का शिकंजा उन तक भी पहुंच सकता है।

वर्ष 2010 में स्पीक एशिया को मिल रहे भारी रेस्पॉन्स को देखकर राजधानी में कुकुरमुत्ते की तरह रामसर्वे कंपनी, जीबी एशिया, अलगल्फ, एरोलाइट, यूनी मैक्सल, एविशो पैसिफिक, यूके एड वर्ल्ड समेत एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां सामने आईं। भारी-भरकम मुनाफा दिखाकर इन कंपनियों ने निवेशकों को जमकर ठगा।

जिन्होंने शुरुआत में रकम लगाई उनका पैसा निकाल आया लेकिन जिनकी चेन बनाई उनकी रकम डूब गई। जब एक-एक करके कंपनियां भागने लगीं तो लोगों की शिकायतें सामने आने लगीं। गोमतीनगर, नाका, हजरतगंज, कृष्णानगर और आशियाना में हजारों लोगों ने शिकायतें की, मुकदमा सिर्फ हजरतगंज, नाका और कृष्णानगर में ही दर्ज हुए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई से कतराती रही।

पुलिस ने किया था खेल
जीबी एशिया के संचालक सिराजुद्दीन अंसारी को बचाने के लिए हजरतगंज पुलिस ने खेल भी किया। लेकिन कोर्ट की फटकार ने पुलिस का पूरा खेल बिगाड़ दिया। जीबी एशिया के मालिक को रिमांड पर लेने के लिए मुंबई और गोवा पुलिस ने भी हजरतगंज पुलिस से संपर्क किया था। उसके खिलाफ वहां भी मामले दर्ज थे। संचालक के हाथ लगने के बाद भी पुलिस पब्लिक की रकम नहीं दिला पाई। न ही पुलिस ने ये जानने का प्रयास किया कि निवेशकों की डूबी रकम का कहां निवेश किया गया।

नाका में एविशो कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने निचले स्तर के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके मालिक अनिल द्विवेदी को पुलिस आज तक नहीं तलाश पाई या कह सकते हैं कि तलाशने की कोशिश नहीं की। कृष्णानगर और आशियाना के मामले में भी पुलिस का कुछ ऐसा ही रुख रहा।

निवेशकों की डूबी रकम
स्पीक एशिया - करीब 175 करोड़
जीबी एशिया - करीब 100 करोड़
एविशो - करीब 75 करोड़
रामसर्वे- 120 करोड़
साभार
नवभारत टाइम्स | Nov 28, 2013, 03.41AM IST
लखनऊ
http://navbharattimes.indiatimes.com/lucknow/crime/articleshow/26486439.cms

स्पीक एशिया : मास्टरमाइंड का साथी भी अरेस्ट


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश भर में मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों के जरिये लगभग 24 लाख लोगों से 2200 करोड़ की ठगी में एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार शख्स की पहचान सतीश पाल (36) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे नजफगढ़ इलाके से अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई से दिल्ली भाग आया था। वह स्पीक एशिया के मास्टर माइंड राम सुमीरन पाल का काफी करीबी रहा है। पुलिस पाल पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस को इस मामले में मास्टर माइंड के भाई की भी तलाश है।

क्राइम ब्रांच के अडिशनल कमिश्नर रवींद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम सुमी पाल ने इस बात का खुलासा किया कि इस गोरखधंधे में सतीश पाल भी शामिल रहा है। मुंबई पुलिस को उसकी भी तलाश है। पुलिस ने उससे मिली जानकारी के आधार पर सतीश को नजफगढ़ इलाके से अरेस्ट कर लिया।

पूछताछ से पता चला कि सतीश पाल ने दिल्ली यूनीवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद उसने कई कंपनियों में जॉब की। साल 2007 में वह दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गया था। वहां पर उसकी मुलाकात राम निवास पाल और राम सुमीरन पाल से हुई। इसके बाद उसने उनकी सेवन रिंग्स कंपनी जॉइन कर ली और स्पीक एशिया से भी जुड़ गया। उनके साथ मिलकर उसने इस धंधे से मोटी कमाई कर ली। इसके बाद उसने मलयेशिया में एक कंपनी खरीद ली और परिवार सहित वहीं पर शिफ्ट हो गया। वहां पर उसने रेस्टोरेंट भी शुरू किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए सुमीरनपाल भी उसके पास एक महीने तक मलयेशिया में ही रुका था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन्होंने लोगों का भरोसा जीतने के लिए कई इंटरनैशनल कंपनियां बनाई। इसके बाद इन कंपिनयों में इनवेस्टमेंट के नाम पर 24 लाख लोगों से 2200 करोड़ रुपये ठग लिए। उसने साल 2010 में उसने स्पीक एशिया नाम से इंडिया में कंपनी को लॉन्च किया। इस काम में उसने मनोज शर्मा नामक शख्स की मदद ली।

इसके बाद उसने ऑनलाइन सर्वे मार्केटिंग कंपनी में लोगों को मेंबर बनाना शुरू किया। इसके लिए 11000 रुपये कंपनी के अकाउंट में जमा कराने होते थे। रकम जमा होते ही उसे एक कोड नंबर मिल जाता था। उसने लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ऑनलाइन दो फॉर्म भी दिए थे। यह फॉर्म प्रत्येक मेंबर को भरना होता था। लोगों को यह बताया जाता था कि उसे हर महीने 4000 रुपये मिलने लगेंगे। इतना ही नहीं यह वह किसी को कंपनी से जोड़ता है तो उसके ऊपर भी उसे एक हजार रुपये का कमीशन मिलेगा। इस तरह से भर में लाखों लोग उसके इस नेटवर्क में शामिल हो गए।

लोगों को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की। उकसे खिलाफ सबसे ज्यादा केस मुंबई में दर्ज है। मुंबई पुलिस 210 बैंक अकाउंट सीज कर चुकी है। इन अकाउंट में कंपनी के 142 करोड़ रुपये जमा है। यही नहीं करीब 150 बैंकों के अकाउंट की जांच की जा रही है।
साभार
नवभारत टाइम्स | Nov 28, 2013, 02.04AM IST, नई दिल्ली
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/26486692.cms

स्पीक एशिया का मास्टरमाइंड अरेस्ट

क्राइम ब्रांच ने देश भर में करीब 24 लाख लोगों से 2200 करोड़ से अधिक की ठगी के मास्टरमाइंड को ढूंढ निकाला है। गिरफ्तार शख्स की पहचान राम निवास पाल (40) के रूप में हुई। वह बेंगलुरु में पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस इस मामले में उसके भाई राम सुमीरन पाल और एक अन्य आरोपी को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है।

क्राइम ब्रांच के अडिशनल कमिश्नर रवींद्र यादव ने बताया कि स्पीक एशिया सहित कई इंटरनैशनल कंपिनयां बनाकर करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड की मुंबई पुलिस के अलावा आंध्र प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को नौ मामलों में तलाश थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था।

राम सुमीरन पाल और उसके करीबी साथी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को राम निवास पाल के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं। इनके आधार पर पुलिस टीम ने बेंगलुरु से उसे अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना हेयर स्टाइल, चेहरे का लुक आदि सब बदल लिया था। वह बेंगलुरु में अभय सिंह चंदेल के नाम से रह रहा था। उसने इस नाम के अलावा अन्य कई नामों से भी फर्जी आईडी तैयार करा रखी थी।

पूछताछ से खुलासा हुआ कि उसने सिंगापुर, हॉलैंड, दुबई, इटली और ब्राजील आदि में अलग-अलग नामों से मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियां रजिस्टर्ड कराईं। स्पीक एशिया भी उन्हीं कंपनियों में से एक थी। उसने अपने करीबी मनोज शर्मा की मदद से साल इसे 2010 में भारत में लॉन्च किया था। मल्टीनैशनल कंपनी का तमगा और मोटी रिटर्न का प्रलोभन देखकर हजारों लोगों ने कंपनी में अपनी पूंजी लगा दी।

अडिशनल कमिश्नर ने बताया कि राम निवास मूल रूप से शाहजहांपुर के बादशाह नगर का रहने वाला है। इस गोरखधंधे में आने से पहले उसने अपनी बी. एससी. की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। साल 1991 में उसने एयरमैन के रूप में इंडियन एयरफोर्स जॉइन की। शुरुआत में उसकी पोस्टिंग जोधपुर में हेलिकॉप्टर यूनिट में रही। इसके बाद उसकी पोस्टिंग हैदराबाद में हुई। साल 2001 में उसने बगैर किसी सूचना के एयरफोर्स की जॉब छोड़ दी थी। कोर्ट मार्शल के बाद उसे नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया था।

साल 2003 में उसने आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट बेचना शुरू किया। उसने कंसल्टेंसी का काम भी शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुंबई में आईटी कंपनी चलाने वाले मनोज कुमार शर्मा से हुई। वह डायरेक्ट मार्केटिंग असोसिएशन का अध्यक्ष भी था। उसे इंटरनैशनल एजेंसी से सर्टिफिकेट भी मिला हुआ था।

राम निवास ने मनोज के साथ मिलकर कई कंपनियां बनाईं। उसने सभी कंपनियों का संचालन अपने हाथ में ले लिया। उसने खुद को बेस्ट मार्केट प्लानर घोषित कर दिया। उसने इस काम में अपने भाई को भी शामिल कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने बॉयोमैट्रिक पहचान से बचने के लिए अब तक अपना पासपोर्ट नहीं बनवाया था। उसने अपने सभी करीबियों से पूरी दूरी बनाई हुई थी।
साभार
नवभारत टाइम्स | Dec 3, 2013, 01.25AM IST
वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्ली
http://navbharattimes.indiatimes.com/delhi/crime/speak-asia39s-mastermind-arrested/articleshow/26754702.cms

Thursday, January 10, 2013

Speak Asia Scam : HC slams economic offences wing for joining fraudster club

Bombay High Court (HC) observed Wednesday by clubbing cheating cases pertaining to the Speak Asia multi-level marketing scheme of 2011, the “investigating agency is conniving with fraudsters in duping the common man”.

Hearing anticipatory bail application of Ashok Bahirwani, a member of All India Speak Asia Panelist Association, Justice R C Chavan said, “Let the investigating agency not give an impression to the common man that by clubbing all these items of cheating and by flooding the chargesheet to such an extent the trial will never see the light of day.”

Bahirwani claimed he had no role to play in the alleged scam and he was in fact a victim.

Singapore-based Speak Asia used a multi-marketing pyramid model to allegedly cheat investors by promising huge returns.

The firm allegedly also duped its panelists by promising commission for introducing new members.

For the alleged fraud of Rs 2,600 crore, police have so far arrested 13 people. The economic offences wing (EOW) claims Speak Asia duped 20 lakh investors across the country.

Citing section 219 of CrPC, HC said not more than three offences of the same nature could be tried together. It said clubbing cases of cheating would delay trial.

“Have speedy trials. What has happened to us. When will the trial begin?” Justice Chavan said, pointing out that it would be difficult to secure the presence of so many accused and accommodate them in a courtroom.

“I am deeply disturbed,” he said.

“Let the common man not carry the impression that you (EOW) are with them (accused),” Chavan said and adjourned the case till January 23.
Courtesy:
Express news service : Thu Jan 10 2013, 00:17 hrs
http://www.indianexpress.com/news/hc-slams-economic-offences-wing-for-joining-fraudster-club/1057010/0

Monday, December 17, 2012

Speak Asia scam accused allowed to record interrogation

The Bombay High Court has passed an order allowing one of the main accused in the Speak Asia scam to have his police interrogation video recorded – a decision that could have farreaching implications for public prosecutors arguing against anticipatory bail applications (ABA) filed by alleged criminals.

When ABAs come up for hearing, the most common argument public prosecutors make is that the accused had not been cooperating with investigations, making custodial interrogation necessary.

But last week, Justice Abhay Thipsay of the Bombay HC acceded to the request made by Ashok Bahirwani, the General Secretary of the All India Speak Asia Panel lists’ Association, giving him a chance to prove that he had, in fact, been cooperating with the Economic Offences Wing (EOW) of the Mumbai Police,which is investigating the scam.

If Justice Thipsay’s order sets a precedent, cops could soon be dealing with private video cameras inside police stations, to go with the regular media posse outside.

Speak Asia allegedly duped over 12 lakh investors to the tune of Rs 1,300 crore, by assuring them lucrative returns through a multi-marketing pyramid model. Bahirwani, one of the main accused, is facing charges of cheating, criminal breach of trust and criminal conspiracy.

The EOW had been calling Bahirwani for interrogation for the past few months,and finally accused him of not cooperating. In October this year, Bahirwani wrote a latter to the EOW, specifically asking what kind of cooperation he was expected to extend, but the EOW served him a notice saying he could be arrested within 72 hours.

It was at this point that Bahirwani firstfiledforanticipatorybailintheSessions Court, which rejected his application on November 1. At the same time, he was directed to present himself at the EOW’s office at the Mumbai Police Headquarters while investigations were on.

Bahirwani claims he did this; but whenheapproachedtheHighCourtto appeal against the sessions court decision to reject his bail, the EOW again alleged that he had not been cooperating with them. It is then that Bahirwani’s lawyers came up with their unique request. Advocates Shrikant Bhat and Ahmad Abdi asked that their client’s interrogation be recorded to counter the constant allegations levelled by at him by the EOW.

Special Public Prosecutor P D Gharat did not oppose the request, and Justice Thipsay passed the order, allowing interrogation to be recorded “at the expense of the applicant”.

Interestingly, ever since Justice Thipsay’s order on December 7, the EOW hasn’t called Bahirwani in for interrogation. The court is likely to hear his anticipatory bail application again on Monday.

Courtesy:
Sunil.Baghel@timesgroup.com
http://epaper.timesofindia.com/Default/Scripting/ArticleWin.asp?From=Archive&Source=Page&Skin=MIRRORNEW&BaseHref=MMIR/2012/12/17&PageLabel=9&EntityId=Ar00900&ViewMode=HTML