Showing posts with label BPN Times. Show all posts
Showing posts with label BPN Times. Show all posts

Sunday, October 6, 2013

कलेक्टर के फोन पर डरे पत्रकार नेता



ग्वालियर में चिटफंड कंपनियों एवं उनके दूसरे व्यापारों को सील करने के साथ जिला व पुलिस प्रशासन ने दैनिक अखबार परिवार टुडे और केएमजे न्यूज चैनल पर भी ताला जड़ दिया। जिस कारण इन दोनों मीडिया हाउसों के करीब दो सैकड़ा लोग बेरोजगार हो गए और केएमजे न्यूज चैनल के राजीव अग्रवाल फूलबाग परिसर के जल बिहार में सभी बेरोजगार पत्रकारों को एकत्र कर बैठक का आयोजन कर लिया। 

जब कलेक्टर आकाश त्रिपाठी को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने राजीव अग्रवाल से फोन पर पूछ लिया कि क्यों राजीव मेरे खिलाफ पत्रकारों को भड़का रहे हो। इतना कहते ही राजीव की हालत पतली हो गई और वो बोल पड़े नहीं साहब हम सब तो जेडे को श्रद्धांजलि देने इकठ्ठ हुए है। बस नेताजी की बैठक खत्म हो गई।
साभार
http://www.sabkikhabar.com/archive/index.php?news=25

ग्वालियर में एक और अखबार पर संकट

चिटफंड कंपनियों पर शुरू हुई कार्रवाई ग्वालियर में अखबारों के लिए काल बन गई है। क्योंकि जिन चिटफंड कारोबारियों ने खुद को शासन-प्रशासन से बचाने के लिए अखबार व चैनल शुरू किए थे अब प्रशासन उन्हीं पर तालाबंदी कर रहा है।

पुलिस ने चिटफंड कंपनी बीपीएन और सनशाइन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के पास इन कंपनियों के निवेशकों ने शिकायतें प्रस्तुत की हैं।

खबर है कि इस सप्ताह में कलेक्टर द्वारा उक्त कंपनी के दूसरे व्यवसाय मसाले एवं बीपीएन टाइम्स अखबार के प्लांट व दफ्तरों पर तालाबंदी की कार्रवाई के आदेश दे सकते हैं। 

हालांकि, बीपीएन गु्रप के संचालकों बघेल बंधुओं ने कलेक्टर से सैटलमेंट के लिए अपने अखबार के संपादक व पत्रकारों को फील्डिंग में लगा दिया है कि हर हाल में कलेक्टर को मैनेज करो। यदि ये टीम मैनेजमेंट में फेल हो जाती है तो परिवार टुडे और केएमजे न्यूज चैनल की तरह बीपीएन टाइम्स पर तालाबंदी हो जाएगी।
साभार
http://www.sabkikhabar.com/archive/index.php?news=31

आखिर बीपीएन टाइम्स में ताला लगा - पत्रकारों के सामने रोजी रोटी की समस्या

ग्वालियर के पत्रकार जगत को एक और झटका लगा है। शनिवार को जिला प्रशासन ने दैनिक बीपीएन टाइम्स व मासिक पत्रिका बीपीएन टुडे के कार्यालय को सील कर दिया। पिछले दो माह में ग्वालियर में तीन मीडिया समूहों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई की गाज गिरी है। यह सभी मीडिया समूह चिडफंड का व्यवसाय करने वालों के थे। इसके पहले जिला प्रशासन ने केएमजी न्यूज और परिवार टुडे के कार्यालय सील किए थे।

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने बीपीएन टाइम्स व बीपीएन टुडे के कार्यालय को भी सील कर दिया। फिलहाल कंपनी की पिं्रटिंग प्रेस सील करने की कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने शारदा विहार स्थित कार्यालयों पर ताला लगा दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध न हो इसके लिए पुलिस बल भी मौजूद था।

चिटफंड कंपनी बीपीएन रियल एस्टेट एंड एलाइंड व सनसाइन इंफ्रा बिल्ड की संपत्तियों को कुर्क करने संबंधी आदेश शुक्रवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने तहसीलदार आरके पांडे को दे दिए थे। आदेश के पालन में शनिवार को शारदा विहार स्थित अभ्यंक कॉम्पलेक्स में मौजूद बीपीएन टाइम्स व बीपीएन टुडे का दफ्तर सील कर दिया गया।

कार्रवाई को अंजाम देने के लिए दोपहर करीब एक बजे तहसीलदार आरके पांडे, यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी एमके सिंह के साथ दल-बल लेकर अभ्यंक कॉम्पलेक्स पहुंचे। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने दफ्तर को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। दफ्तर के अंदर कम्प्यूटर, पिं्रटर व फर्नीचर इत्यादि सामान मौजूद था। सबसे पहले कार्यालय के अंदर और फिर बाहर के मुख्य द्वारा पर ताला जड़ा गया। इस कार्रवाई में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा और दोपहर ढाई बजे अधिकारी वापस लौट गए।

मालिक फरार :  
बीपीएन टाइम्स व टुडे  के संचालक वकील सिंह बघेल, संजीव सिंह बघेल, बीएल बघेल, एसएस पाल, राजवीर सिंह  बघेल तथा एक अन्य फरार हो गए हैं। प्रशासन द्वारा चिटफंड कारोबारियों पर मामला कायम होने के फौरन बाद ही दो-दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।
साभार
http://www.sabkikhabar.com/archive/index.php?news=127