Showing posts with label पीएसीएल. Show all posts
Showing posts with label पीएसीएल. Show all posts

Friday, February 28, 2014

कृषि भूमि बेचने के नाम पर 45,000 करोड़ रुपये की ठगी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देशभर में दो कंपनियों के यहां छापे मारकर खेतिहर जमीन को बेचने के नाम पर 45,000 करोड़ रुपये की ठगी का पता लगाया है। 

देशभर के करीब 5 करोड़ इन्वेस्टरों ने अपनी जीवन भर की कमाई इन दो कंपनियों की सामूहिक इन्वेस्टमेंट स्कीम (सीआईएस) या पौंजी स्कीम की मार्फत झोंक दी है। इन कंपनियों के नाम पीएसीएल और पीजीएफ है और उनके निदेशक क्रमश: निर्मल सिंह भांगू और सुखदेव सिंह हैं। इन स्कीमों के तहत कंपनियां अपने पुराने इन्वेस्टरों को नए इन्वेस्टरों से आए कलेक्शन से रिटर्न देती थी। अर्थात चेन सिस्टम था। 

सीबीआई ने ये छापे कोर्ट के कहने पर मारे, क्योंकि वह शुरुआत में इस मामले को छोटा-सा मानते हुए चुप बैठी थी।
साभार
Feb 28, 2014, 08.30AM IST रिपोर्टर, मुंबई
http://navbharattimes.indiatimes.com/mumbai/crime/---45000--/articleshow/31123823.cms

पोंजी स्कीम में 45,000 करोड़ रुपए का घोटाला: सीबीआई



सीबीआई ने दावा किया कि दिल्ली स्थित कारोबारी समूह पीएसीएल और पीजीएफ के परिसरों पर तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं जिससे पता चलता है कि दोनों ने पोंजी स्कीम चलाकर करीब 5 करोड़ निवेशकों को 45,000 करोड़ रुपए का चूना लगाया।

सीबीआई ने मामले में पीजीएफ के डायरेक्टर निर्मल सिंह भांगू और पीएसीएल के डायरेक्टर सुखदेव सिंह के अलावा कंपनियों के 6 अन्य डायरेक्टरों का नाम लिया है।

सीबीआई की प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि दोनों समूह ने खेती की जमीन को बेचने और विकास के नाम पर सामूहिक निवेश योजना के जरिए 5 करोड़ निवेशकों को चूना लगाया।

प्रवक्ता ने कहा कि दस्तावेजों की शुरुआती जांच से घोटाले का पता चला। सीबीआई ने कहा, 'शुरूआती जांच से दिल्ली की एक निजी कंपनी तथा अन्य के द्वारा मामले में 45,000 करोड़ रुपए के घोटाले का पता चला है।'

इस बारे में पीएसीएल और पीजीएफ को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।
साभार
एजेंसियां | Feb 28, 2014, 07.26AM IST नई दिल्ली
http://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/real-estate-companies-ponzi-scam-worth-over-rs-45000-crore-cbi/articleshow/31140904.cms